पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

नई दिल्ली : नेपाल के पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कामी रीता शेरपा ने 29 बार की माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई की है। कामी रीता शेरपा एवरेस्ट पर 29 बार चढ़ने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं। शेरपा ने अपना 28 वीं बार एवरेस्ट पर चढ़ने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शेरपा ने पहली बार 24 साल की उम्र में 1994 में चोटी की चढ़ाई की थी।

बता दें कि, ये कोई मामूली उपलब्धि नहीं है! ये एक ऐसा कारनामा है जो इंसानी जज़्बे और हिम्मत को नया आयाम देता है। हर कदम पर मौत का ख़तरा, कड़ाके की ठंड, ऑक्सीजन की कमी, और फिर भी कामी रीता का हौसला अडिग रहा। हर बार उन्होंने सागरमाथा की ऊंची चोटी को फतह किया, मानो पहाड़ों से उनकी कोई पुरानी दोस्ती हो।

 कामी रीता का ये सफ़र सिर्फ एक व्यक्ति की कहानी नहीं है। ये उन सभी शेरपाओं की कहानी है जो अपनी जान की बाज़ी लगाकर एवरेस्ट पर आने वाले लोगों की मदद करते हैं। ये उन सभी लोगों की कहानी है जो अपने सपनों को हासिल करने के लिए किसी भी मुश्किल से घबराते नहीं। सरकारी अधिकारियों ने खुद इस खबर की पुष्टि की है। कामी रीता अब दुनिया के अकेले ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने 29 बार दुनिया की सबसे ऊँची चोटी को फतह किया है।

सेवन समिट ट्रेक्स प्राइवेट लिमिटेड में वरिष्ठ पर्वतारोहण गाइड कामी ने मई 1994 में पहली बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी। गुरगैन के अनुसार, 1994 से 2024 के बीच, कामी रीता ने माउंट एवरेस्ट पर 28 बार, माउंट के2 और माउंट ल्होत्से पर एक-एक बार, माउंट मनास्लु पर चार बार और माउंट चो ओयू पर आठ बार चढ़ाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *