भिलाई: 24 साल बाद दोबारा रिलीज होने जा रही फिल्म मोर छईयां-भुईयां पार्ट 2 को लेकर कलाकार काफी उत्साहित हैं। भिलाई में हुई प्रेस कांफ्रेस में आज निर्माता निर्देशक सतीश जैन ने बताया कि इस फिल्म की कहानी राजनीति में होने वाले बेतहाशा खर्च और पब्लिक पर पड़ने वाले प्रभाव पर आधारित है। लेकिन फिल्म की मॉरल वैल्यू पहले जैसी ही है।
इस मौके पर कलाकारों ने कहा कि इस फिल्म का हिस्सा बनकर वे खुद को काफी गौरन्वावित महसूस कर रहे हैं। 24 मई को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में 90 प्रतिशत भिलाई के कलाकार हैं। फिल्म को लेकर कलाकारों ने अपने अनुभव भी शेयर किए हैं।



