कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम तीसरी बार आईपीएल चैम्पियन बन गई है. रविवार को IPL 2024 के खिताबी मुकाबले में कोलकाता ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से मिले 114 रन के छोटे से टारगेट को किंग खान की टीम ने सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
कोलकाता ने आखिरी बार 2014 में गौतम गंभीर के नेतृत्व में आईपीएल खिताब जीता था, जो अब फ्रेंचाइजी के मेंटर हैं. यानी गौतम गंभीर ने एक कैप्टन और एक फ्रेंचाइजी मेंटर, दोनों रोल में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खिताब जीत लिया है.
सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था.



