3 राज्यों की 20 विधानसभा सीटों के लिए मुकाबला

3 राज्यों की 20 विधानसभा सीटों के लिए मुकाबला’
हाल ही में सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में एनडीए को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में एनडीए को 10 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद यूपी बिहार और पश्चिम बंगाल में दोनों प्रतिद्वंदियों के बीच एक और बड़ी लड़ाई होने वाली है। यूपी में 10, पश्चिम बंगाल में 6 और बिहार में 4 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं। हालांकि 20 सीटों के नतीजे संख्यात्मक रूप से महत्वपूर्ण होंगे लेकिन इनका एनडीए और इंडिया ब्लॉक की पार्टियों के मनोबल पर असर जरूर पड़ेगा। यह कुछ हद तक आश्चर्यजनक है कि चुनाव आयोग ने 10 जुलाई को 13 विधानसभा सीटों के साथ-साथ इन 20 सीटों के लिए उपचुनाव क्यों नहीं कराया? चुनाव आयोग ने अभी तक इन 20 सीटों के लिए उपचुनाव की कोई नई तारीख का भी संकेत नहीं दिया है। पता चला हैं कि चुनाव आयोग महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा में चुनाव के साथ ही इन 20 सीटों के लिए भी उपचुनाव कराने पर विचार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *