टीवी शो में वृंदावन के अनिरुद्धाचार्ज जी महाराज की एंट्री, लगाएंगे एंटरटेनमेंट का तड़का!

वृंदावन के मशहूर आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य जी महाराज को लेकर बड़ी खबर हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महाराज जी अब लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट में नजर आने वाले हैं. इन्हें हाल ही में सेट के बाहर भी देखा गया जहां वो शूटिंग करने के लिए जाते हुए नजर आए.

बतौर मेहमान लेंगे एंट्री
लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट शो की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है. इस शो में लगातार नए-नए मेहमान आ रहे हैं जो शो के एंटरनेटमेंट के डोज का लेवल लगातार बढ़ाते जा रहे हैं. हाल ही में इस शो की टाइमिंग को लेकर भी बदलाव किया गया है. 1 अगस्त से ये शो हर गुरुवार और शुक्रवार को रात 10 बजे टेलीकास्ट कलर्स पर टेलीकास्ट होगा. ऐसे में आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य जी महाराज की लोकप्रियता इस शो की और नई हाइप दे सकती है.

कौन हैं अनिरुद्धाचार्य जी महाराज?
अनिरुद्धाचार्य जी महाराज वृंदावन के सबसे चर्चित और लोकप्रिय आध्यात्मिक गुरु और ज्योतिष हैं. ये अपने वैदिक ज्ञान और कथा वाचन के अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं. यहां तक कि सोशल मीडिया पर इनके रील्स खूब वायरल होते हैं. आपको बता दें, लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट में कई सेलेब्स नजर आ रहे हैं. जिसमें भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, राहुल वैद्या, करण कुंद्रा और अर्जुन बिजलानी समेत रीमा शेष, निया शर्मा के अलावा कश्मीरा शाह भी हैं. इस शो के टेलीकास्ट हुए अभी तक के एपिसोड अब तक खूब पसंद किए जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *