रायपुर : साय सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री रहे बृजमोहन अग्रवाल ले सांसद निर्वाचित होने के बाद अब उनके प्रभार जिलों को मंत्रियो को आबंटित कर दिया गया हैं। बतौर मंत्री उनके पास उत्तर बस्तर कांकेर, बस्तर, कोंडागांव और नारायपुर का प्रभार था। वही अब ये सभी चार जिले चार अन्य मंत्रियों को अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंप दिए गए है। इस संबंध में सूची जारी कर दी गई हैं।
लिस्ट के मुताबिक़ डिप्टी सीएम द्वय अरुण साव को उत्तर बस्तर कांकेर, विजय शर्मा को बस्तर का प्रभार दिया गया हैं। इसी तरह श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन को कोंडागांव जबकि मंत्री टंकराम वर्मा को नारायणपुर जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया हैं।
किस मंत्री प्रभार किस जिले का प्रभार
नए सूची के बाद देखें विष्णु कैबिनेट के 12 मंत्रियों को किन-किन जिलों का प्रभार
- उप मुख्यमंत्री अरूण साव- बिलासपुर, कोरबा, उत्तर बस्तर कांकेर और बेमेतरा।
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा- दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी और बस्तर।
- रामविचार नेताम- रायगढ़, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर।
- दयालदास बघेल- महासमुंद, गरियाबंद और सूरजपुर।
- केदार कश्यप- रायपुर, सुकमा, बीजापुर, दखिन बस्तर दंतेवाड़ा।
- लखनलाल देवांगन- कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और कोंडागांव
- श्यामबिहारी जायसवाल- बलौदाबाजर-भाटापारा और मरवाही-गौरेला-पेंड्रा।
- ओपी चौधरी- सरगुजा, जांजगीर-चाम्पा और जादशपुर।
- लक्ष्मी राजवाड़े- बलरामपुर-रामानुजगंज और सक्ति।
- टंकराम वर्मा- धमतरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और नारायणपुर



