पिता के साथ मिलकर मां ने 2 बेटियों को दिया जहर, जानिए हत्या के पीछे की हैरान कर देने वाली वजह

बिजनौर :- मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां पिता और सौतेली मां ने अपनी 2 बच्चियों को जहर देकर मौत की नींद सुला दी. घटना की जानकारी मिलते इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने सौतेली मां और पिता को हिरासत में लिया है.

बता दें कि घटना बिजनौर के गांव अकबरपुर तिगरी की है. जहां नाजरीन और उसके पति फरमान ने 8 और 10 साल की हादिया और आफिया परवीन को जहर देकर मार डाला. जानकारी के अनुसार, फरमान ने दो साल पहले अपनी पहली पत्नी दिलशाना को तलाक देकर नाजरीन से दूसरा निकाह किया था.

क्यों सुलाई मौत की नींद
फरमान की दूसरी पत्नी नाजरीन दोनों बच्चियों को पसंद नहीं करती थी. इसी वजह से दोनों बच्ची अपने दादा के साथ रहती थीं. घटना के दिन दोनों बच्चियां नाजरीन के पास खेलने के लिए आई थी. इस दौरान उसने अपने पति के साथ मिलकर बच्चियों को जहर दे दिया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *