दीपिका रणवीर को मिला नन्हे मेहमान का तोहफा,गणेश महोत्सव में घर में गूंजी किलकारी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आखिरकार माता-पिता बन गए हैं। गणेश चतुर्थी के शुभ त्योहार के ठीक एक दिन बाद दोनों के घर पर किलकारी गूंजी हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने लक्ष्मी यानी बेटी को जन्म दिया। नन्ही परी के आगमन से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों का परिवार काफी खुश है। गणेश उत्सव के बीच दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर बेटी का जन्म बप्पा के आशीर्वाद से कम नहीं है। दीपिका पादुकोण अस्पताल में भर्ती होने से पहले मुंबई के प्रतिष्ठित सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश के आशीर्वाद लेने भी पहुंची थीं।

इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर और दीपिका

बता दें, कुछ महीने पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया था, जिसमें बताया था कि वो पेरेंट्स बनने वाले हैं और उनके घर सितंबर में बेबी आएगा। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दोनों ने अपने फैंस को ये जानकारी दी थी। बता दें, दीपिका पादुकोण हाल ही में प्रभास अभिनीत कल्कि 2898 AD में नजर आईं, जो 2024 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई। वह अगली बार रोहित शेट्टी निर्देशित सिंघम अगेन में नजर आएंगी। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में उनके पति रणवीर भी हैं। यह मल्टीस्टारर फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर बड़े पर्दे पर आने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *