छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व प्रभारी महामंत्री सुभाष शर्मा का निधन

रायपुर :- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व प्रभारी महामंत्री सुभाष शर्मा का निधन हो गया है. सुभाष शर्मा एक लंबे समय तक संगठन में प्रभारी महामंत्री रहे हैं. खबर मिली है कि उनका निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ है. जिनका आज शाम 4:30 बजे मारवाड़ी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा.

ता दें कि कांग्रेस नेताओं ने इसपर गहरा शोक जताया है. पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी शोक जताते हुए ट्वीट किया है. पूर्व सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा – छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुभाष शर्मा जी के निधन की दुखद सूचना मिली है. वे लंबे समय तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी महासचिव रहे. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को दु:ख की ये घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *