सुपरमॉडल मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने खुदकुशी कर ली है. मुंबई के बांद्रा स्थित घर से छलांग लगाकर उन्होंने अपनी जान दे दी है. बुधवार को इस घटना की जानकारी सामने आई है. अनिल अपने बांद्रा वाले घर पर ही थे. हालांकि अभी फैमिली मेंबर्स ने इस घटना को लेकर जानकारी नहीं दी है. न ही ये सामने आया है कि आखिर आत्महत्या करने का कारण क्या है.
अनिल अरोड़ा के केस में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. जैसे ही ये खबर अरबाज खान को पता चली तो मलाइका अरोड़ा के एक्स हसबैंड तुरंत उनके घर पहुंचे. बताया जा रहा है कि जब ये घटना हुई तो एक्ट्रेस पुणे में थीं. वह भी मुंबई के लिए रवाना हो चुकी हैं.



