सेहत के लिए खानपान का सबसे ज्यादा पोष्टिक होना जरूरी है लेकिन कई बार हम हेल्दी चीजों को खाने की बजाय अनहेल्दी चीजों के सेवन से नाता जोड़ लेते है इसका खामियाजा कई बीमारियों के पनपने से चुकता करना पड़ता है। वैसे तो नाश्ते में हर कोई पोहा खाना पसंद करते है लेकिन आज हम आपको सूजी से बना पौष्टिक हलवा के बारे में बता रहे है। इसके सेवन से आपको काफी फायदे मिलते हैं तो वहीं पर इसे पचाना भी आसान होता है।
चलिए जानते हैं सूजी के हलवे के फायदों के बारे में और किन लोगों को इसका सेवन ज्यादा मात्रा में करना चाहिए चलिए जानते है…
जानिए क्या होता हैं सूजी में
यहां पर सेहत के मामले में सूजी की बात की जाए तो, इसमें विटामिन, मिनरल और प्रोटीन, फाइबर जैसे पोषक तत्व होते है। इतना ही इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होता है। साथ ही इसके सेवन से शरीर को हेल्दी फैटस (healthy fats) की प्राप्ति होती है। इसे ऑल पर्पस फ्लोर भी कहा जाता है। इसके सेवन से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है तो इसे हम आसानी से खाकर तंदरूस्त हो सकते है।
जानिए कब करना चाहिए सूजी हलवा का सेवन
यहां पर सूजी का हलवा खाने के लिए हमें वैसे तो कोई समय नहीं देखना चाहिए लेकिन अगर आप सेहत के लिए सूजी के फायदे देखना चाहते हैं तो, इसके लिए उचित समय पर इसका सेवन करें। इसे आप नाश्ते के तौर पर खाचे हैं तो आपको इसमें मौजूद घी, सूजी, शक्कर सभी चीजों में मौजूद पौष्टिक तत्व आसानी से मिल जाते है। आपकी नींद और उठने के समय में 8 घंटे का अंतर होता है इसलिए नित्यकर्म करने के बाद आप कुछ हल्का लेते हैं तो सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। इसके लिए आप सुबह के समय इसका सेवन आसानी से कर सकते है। सूजी का हलवा मीठा ही हो यह जरूरी नहीं है आप इसे तीखा या किसी और टेस्ट के साथ बना सकते हैं फायदे हर किसी में मिलेंगे ही।
किन लोगों को करना चाहिए सेवन
यहां पर सूजी के हलवे का सेवन वैसे तो हर कोई करें ज्यादा अच्छा है लेकिन इसे स्थिति के अनुसार कई वर्गों में कर सकते है।
1- बच्चों को दें जरूरी
यहां पर सूजी का हलवा अगर आप बच्चों की डाइट में शामिल करते हैं तो अच्छा होता हैं। इसे खाने से बच्चे को ताकत मिलती है औऱ वे एनर्जी से भरे रहते है। बच्चे के शरीर में प्रोटीन की पूर्ति हो इसके लिए आप तीन हिस्से सूजी और एक हिस्सा बेसन का मिलाएं। इसके अलावा काजू, बादाम और सीड्स को मिलाए, जिससे शरीर को हेल्दी फैट्स व मिनरल्स की प्राप्ति होती है। इस तरह तैयार किया गया हलवा बच्चे को उच्च पोषण प्रदान करता है। बच्चे का स्वाद हर सप्ताह बदलने लगता है। इसे आप किसी ना किसी तरीके से बच्चे को खाने के लिए दे सकते है।
2- गर्भवती महिलाओं के लिए
अक्सर प्रेग्नेंसी के दौरान गर्भवती महिलाओं को मीठा खाने की तलब लगती है इसके लिए चॉकलेट तो अनहेल्दी ही होता है लेकिन सूजी का हलवा शामिल करते हैं तो इन गर्भवती महिलाओं को शरीर में फॉलिक एसिड की प्राप्ति होती है। इसके अलावा सूजी के हलवे में देसी घी का इस्तेमाल किया जाता हैं तो यह मां और होने वाले बच्चे दोनों की हड्डियों को मजबूती प्रदान करता हैं। इसे प्रेगनेंसी के दौरान बढ़ने वाली खांसी जुकाम की समस्या की रोकथाम में भी मदद मिलती है।
3-वजन को बढ़ाता हैं
सूजी के हलवे का सेवन करने से आपके शरीर का कमजोर वजन बढ़ने लगता है। सूजी और शक्कर के अलावा आप केले और दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं ऐसा करने से शरीर में कमजोरी दूर होगी और आपका वेट भी बढ़ेगा।
4-डायबिटीज रोगियों के लिए
अगर आप सूजी का हलवा डायबिटीज रोगियों को दे रहे हैं तो सही नहीं है लेकिन मीठे हलवे की जगह सूजी फायदेमंद होती है। सूजी का सेवन करने के लिए आप इसे इडली, उपमा के रूप में बनाकर खाएं तो फायदेमंद होता है।



