एक्टर सैफ अली खान आज अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. 90 के दशक में एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत एक रोमांटिक हीरो के तौर पर किया था, लेकिन इसके बाद चॉकलेटी ब्वॉय वाली इमेज छोड़कर कई इंटेंस और खूंखार रोल सैफ अली खान ने निभाया है. पिता के जन्मदिन पर बेटी सारा अली खान ने बधाई देते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.
सारा ने शेयर की तस्वीरें
बता दें कि सारा अली खान ने अपने अब्बा के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर किया है. इस दौरान उनके साथ भाई इब्राहिम अली और करीना कपूर भी नजर आए. सारा ने जो फोटोज शेयर की हैं उसमें सैफ अली खान केक काटते दिख रहे हैं जबकि पास में खड़े इब्राहिम और सारा ताली बजाते हुए नजर आ रहे हैं. एक फोटो में दोनों अपने डैड के साथ पोज करते हुए नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को साझा करते हुए दोनों स्टार किड्स ने कैप्शन में लिखा है- ‘हैप्पी बर्थडे अब्बा’.
पहली शादी से सैफ के दो बच्चे हैं
सेलिब्रेश काफी इंटिमेट था और केवल परिवार के लोग ही इसमें शामिल हुए थे. सारा और इब्राहिम एक्ट्रेस अमृता सिंह (Amrita Singh) और सैफ अली खान के बच्चे हैं. पिता के इस स्पेशल डे को मिस ना करते हुए दोनों गुब्बारे लेकर सैफ के घर पहुंचे जिन पर “बेस्ट डैड” और “हैप्पी बर्थडे” लिखा था
करीना ने लिखा प्यारा सा मैसेज
इससे पहले करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने सैफ के बर्थडे के मौके पर उनके प्रति अपना प्यार एक्सप्रेस करने के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें पोस्ट कीं हैं. ये तस्वीरें पार्थेनन की हैं जिसके जरिए एक्ट्रेस ने अपने 17 सालों के सफर की यादें ताजा कीं है. करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने जो फोटोज शेयर की हैं उसमें पहली तस्वीर साल 2007 की है जब वो सैफ के साथ पार्थेनन में थीं. जबकि दूसरी फोटो साल 2024 की है. दोनों की लोकेशन एक ही है.



