शपथ लेते ही पीएम मोदी ने खोला खुशियों का पिटारा, छत्तीसगढ़ को 4761.30, मध्यप्रदेश को 10970.44 करोड़ जारी, जानिए अन्य राज्यों को कितना मिला

नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार ने सत्ता में फिर से काबिज होते ही प्रदेश की सरकारों को बड़ी सौगात दी है। यह निर्णय लिया गया है कि जून 2024 के महीने के लिए नियमित जारी की जाने वाली हस्तांतरण धनराशि के अलावा, एक अतिरिक्त किस्त भी जारी की जाएगी। यह धनराशि चालू महीने में संचयी रूप से 1,39,750 करोड़ रुपए की है। यह राज्य सरकारों को विकास और पूंजीगत खर्च में तेजी लाने में सक्षम करेगी।

अंतरिम बजट 2024-25 में राज्यों को करों के हस्तांतरण के लिए 12,19,783 करोड़ रुपए का प्रावधान है। जारी की गयी इस धनराशि के साथ, 10 जून, 2024 तक राज्यों को हस्तांतरित कुल राशि (वित्त वर्ष 2024-25 के लिए) 2,79,500 करोड़ रुपए है।

क्रम. सं.राज्य10 जून, 2024 को हस्तांतरित की गयी टैक्स धनराशि
1आंध्र प्रदेश5655.72
2अरुणाचल प्रदेश2455.44
3असम4371.38
4बिहार14056.12
5छत्तीसगढ़4761.30
6गोवा539.42
7गुजरात4860.56
8हरियाणा1527.48
9हिमाचल1159.92
10झारखंड4621.58
11कर्नाटक5096.72
12केरल2690.20
13मध्य प्रदेश10970.44
14महाराष्ट्र8828.08
15मणिपुर1000.60
16मेघालय1071.90
17मिजोरम698.78
18नगालैंड795.20
19ओडिशा6327.92
20पंजाब2525.32
21राजस्थान8421.38
22सिक्किम542.22
23तमिलनाडु5700.44
24तेलंगाना2937.58
25त्रिपुरा989.44
26उत्तर प्रदेश25069.88
27उत्तराखंड1562.44
28पश्चिम बंगाल10513.46
कुल139750.92

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *