किसानों को बड़ा तोहफा, धान सहित इन 14 फसलों की एमएसपी में बंपर बढ़ोतरी

नई दिल्लीः केंद्र की मोदी सरकार ने एक बार फिर देश के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने 14 खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की है। मोदी कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया है। बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कैबिनेट में कुछ बेहद अहम फैसले लिए गए हैं। इनमें से एक ये कि कैबिनेट ने खरीफ सीजन के लिए 14 फसलों के लिए MSP को मंजूरी दे दी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी का तीसरा कार्यकाल बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह किसानों के कल्याण के लिए कई निर्णयों के माध्यम से परिवर्तन के साथ निरंतरता पर केंद्रित है।” उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन शुरू हो रहा है, किसानों को प्राथमिकता देते हुए 14 फसलों पर एमएसपी कैबिनेट ने अप्रूव किया है। एमएसपी कम से कम 1.5 गुना होनी चाहिए। धान का नया एमएसपी 2300 रूपए किया गया है जिसमें 117 रूपए की बढ़ोतरी हुई है। 2013-14 के दाम 1310 रूपए थे।

किन फसलों पर कितनी एमएसपी

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कपास एमएसपी 7121 रूपए। 501 रूपए की बढ़ोतरी हुई है। 2013-14 में 3700 रुपए थे। रागी – 4290, मक्का – 2225 रूपए, मूंग -8682, तूर – 7550, उरद – 7400 मूंगफली का तेल – 6783 रुपये। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि दो लाख गोडाउन बनाने का काम देश भर में चल रहा है। पहली दो टर्म में इकॉनोमी का बेस बना है। अब उसपर ग्रोथ अच्छा बना है। किसानों पर फोकस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *