ब्लाक कांग्रेस कमेटी का बैठक स्थानीय विश्राम गृह में हुआ सम्पन्न

 

ओंकार शर्मा, गरियाबंद छुरा  : स्थानीय विश्राम गृह छुरा में आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी का बैठक रखा गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रथम पंचायत मंत्री एवं राजिम विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल शामिल हुए। जहां सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। वहीं आने वाले नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारी के संबंध में भी गहन चर्चा हुई। वहीं ब्लाक कांग्रेस कमेटी छुरा के अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने सभा को संबोधित किए,साथ ही वक्ता के रूप में मन्नु लाल चौहान, नीलकंठ ठाकुर, पन्ना लाल ध्रुव, प्रहलाद यदु,अवध राम साहू, सलीम मेमन, नथमल शर्मा, अभिषेक मिश्रा,सहित सभी पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए। वहीं अंतिम में मक्खु दिक्षित ने उपस्थित नगर एवं क्षेत्र से पहुंचे कार्यकर्ताओं को धन्यवाद प्रेषित करते हुए आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि सभी वक्ताओं के विचार व्यक्त होने के बाद पूर्व पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल ने उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि आने वाले नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत चुनाव के लिए अपनी क़मर कसते हुए अपनी आपसी मतभेद को त्याग कर अभी से जुट जाने की बात कही। आगे उन्होंने कहा कि कुछ दिनों बाद चुनाव आने वाला है जिसमें जिन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया है उनको पार्टी एक बार फिर चुनाव लड़ने के लिए मौका देगी और हम सभी उनको एक जुट होकर प्रचण्ड बहुमत से जिताना है। वहीं प्रदेश के भाजपा सरकार को कई मुद्दों पर आड़े हाथ लेते हुए असफल बताया।

इस अवसर पर बालमुकुंद मिश्रा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, नथमल शर्मा, समद खान जिला उपाध्यक्ष, प्रह्लाद यदु, मक्खू दिक्षित, रमेश शर्मा, यशपेंद्र शाह, सलीम मेमन, पन्ना ध्रुव, मंजू ध्रुव ,राजकुमारी सोनी, हरीश यादव, समीम खान, इस्माइल मेमन, नीलकंठ ठाकुर, पुरान ठाकुर, नियाज अहमद, अभिषेक मिश्रा, पंच राम टंडन, संदीप सोनी, अफजल खान, दीपक चंद्राकर, सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ अन्य लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *