कांग्रेस की जातियों की जनगणना अंग्रेजों का फॉर्मूला, MLA रामेश्वर ने कहा- अपने आपको बचाने कांग्रेस निकाल रही संविधान यात्रा

भोपाल :- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रदेश कार्यालय में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बड़ी संख्या में बीजेपी नेता शामिल हुए। क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने कहा कि- मन के भाव संविधान के चित्र, कलाकृतियों में है। संविधान का अध्ययन इसलिए जरूरी की संविधान सही दिशा दिखाता है। संविधान समिति के अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने कलाकृतियां भी शामिल करवाई। हर अध्याय में महापुरुष, कलाकृतियों के चित्र हैं।

जातियों में तोड़ो और राज करो

संविधान देश के विकास के लिए सद्ग्रन्थ है। उसमें हमारे अधिकार, कर्तव्य समाहित है। पूर्व की सरकारों ने जो गलतियां कीं, मोदी ने उसमें संशोधन करवाया। महिलाओं को 33% आरक्षण और धारा 370 जैसे संशोधन करवाए। विकसित भारत 2047 में आजादी के 100 वर्ष होंगे। आर्थिक, सामाजिक रूप से दुनिया का नम्बर 1 बने, इसलिए हमें अपना शासन हर जगह चाहिए। जामवाल ने कहा कि-एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे, कांग्रेस की जातियों की जनगणना अंग्रेजों का फॉर्मूला है कि जातियों में तोड़ो और राज करो। बीजेपी सर्वे भवन्तु सुखिनः, वसुधैव कुटुंब की बात करती है।

कांग्रेस कोई भी यात्रा केवल सत्ता के लिए निकालती

कांग्रेस पार्टी के संविधान यात्रा पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि अपने आपको बचाने की यात्रा निकाली जा रही है। यह वही कांग्रेस है, जिसने बाबा साहब को लोकसभा में नहीं जाने दिया। दलित भाइयों के लिए कभी कुछ नहीं किया। कांग्रेस कभी संविधान को समृद्ध करने के लिए सड़कों पर नहीं आई। कांग्रेस कोई भी यात्रा केवल सत्ता पाने के लिए निकालती है लेकिन जनता उन्हें नकार चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *