छत्तीसगढ़ :नौतपा के आखिरी दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में हो सकती है बारिश

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में नौतपा शुरू हो गया है। नौतपा शुरू होने के चलते लोगों को गर्मी की डबल मार झेलनी पड़ रही है। नौतपा के आखिरी दिन मौसम के मिजाज में बदलाव देखने क मिला है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में देर रात बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से थोड़ी रहत मिली है। वहीं नौतपा की भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में जमकर बारिश होने की आशंका भी जताई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि, प्रदेश का तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। रायपुर, बिलासपुर और बस्तर संभाग में अंधड़ चलने के साथ बूंदाबांदी के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं। ऐसा इसलिए कहा जाए रहा है क्योंकि, देश में प्री मानसून की एंट्री हो गई है। केरल के कई जिलों में बीते दिनों जमकर बारिश हुई है। मानसून की एंट्री का असर अब छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा और प्रदेश की जनता को जल्द गर्मी से राहत मिलेगी। प्रदेश में अचानक मौसम में बदलाव होगा और जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार देश में 31 मई और छत्तीसगढ़ में 13 जून तक मानसून दस्तक दे देगा।

वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा और प्रदेश में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक रह सकता है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर रामेत प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक और तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर समेत आस-पास के कई इलाकों में जल्द ही बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, पेंड्रा, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर में अंधड़ के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *