सीएम साय ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- अच्छा काम किए होते तो आज अच्छे स्थान पर होते…

झारखंड :  लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने झारखंड में धुआंधार प्रचार किया। इस बीच मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम साय ने कहा कि 10 सालों में पीएम मोदी ने गरीबों के लिए ही काम किया है। आज 4 करोड़ पीएम आवास बने हैं। करोड़ों शौचालय बने हैं, गैस का सिलेंडर मिला है। 45 करोड़ से ज्यादा बैंक खाते खुले हैं। उन लोगों ने 55 साल केवल देश को लूटने का ​किया है। आज राहुल गांधी किस स्थान पर हैं? अच्छा काम किए होते तो आज अच्छे स्थान पर होते। लेकिन आज वे विलुप्त प्रजातियों में आ रहे हैं।

वहीं सीएम ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पीएम मोदी पर सत्ता के लिए धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करने के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा-“कांग्रेस पार्टी की बातों पर अब किसी को विश्वास नहीं है। कांग्रेस देश की जनता का पूरा विश्वास खो चुकी हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और आखिर चरण का चुनाव 1 जून को होगा। 1 जून को झारखंड की 3 सीटों राजमहल, दुमका और गोड्डा पर चुनाव होने हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *