आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन ‘शरद पूर्णिमा’ का पर्व मनाया जाता है. इस दिन भगवान कृष्ण-राधा के साथ भगवान शिव-पार्वती की पूजा का विधान है. साथ ही चंद्र देव की पूजा करने की मान्यता है. इस दिन चंद्रमा 16 कलाओं में परिपूर्ण होता है. ऐसी मान्यता है कि चंद्रमा की किरणें अमृतुल्य होती हैं. इसलिए इस दिन खीर पकाने, उसे खुले आसमान के नीचे रखने की प्रथा है ताकि खीर में अमृत वर्षा हो.
शरद पूर्णिमा के दिन इन चीजों का दान करना माना जाता है शुभ


