राजधानी रायपुर में शुरू हुई पहली बारिश

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में समय से पहले आगमन के बाद मानसून पर ब्रेक लग चुका है। मानसून का आगमन हो चुका है। वही रायपुर में आज देर शाम पहली बारिश शुरू हुई है। आपको बता दें कि लगातार मौसम में बदलाव तो हो रहा है, लेकिन प्रदेश में बारिश नहीं हो रही थी। राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं और आंधी-तूफान चल रहा हैं। कई जगहों पर हल्की बारिश भी हुई है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में जल्द ही मानसून एक्टिवेट हो जाएगा। मौसम विभाग ने कहा कि, बस्तर संभाग में भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आज तेज आंधी-तूफ़ान के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *