मौलवी ने झाड़-फूंक करने के बहाने युवती को कमरे में ले जाकर की अश्लील हरकत : आरोपी मौलाना की भरी पंचायत में चप्पल से पिटाई

मुरादाबाद :- एक मौलवी ने झाड़-फूंक करने के बहाने युवती को कमरे में ले गया. अंदर में वह अश्लील हरकत करने लगा. जब पीड़िता की मां को इसकी जानकारी हुई तो उसने आरोपी मौलाना की भरी पंचायत में चप्पल से पिटाई कर दी. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो थाना सिविल इलाके के अगवानपुर का बताया जा रहा है. आरोपी मौलाना फुरकान क्षेत्र के बच्चों को दीनी तालीम की ट्यूशन देने का काम करता है और इसके साथ झाड़-फूंक का भी काम करता है. जिसके चलते पड़ोस की ही रहने वाली एक महिला ने अपनी बेटी के बीमार होने की बात मौलाना से कही थी.

मौलाना ने युवती के ऊपर भूत-प्रेत का साया होना बताया और महिला के घर पहुंचकर बंद कमरे में झाड़-फूंक के बहाने युवती के साथ अश्लील हरकतें करने लगा. परिजनों में से किसी को भी अंदर आने से मना कर दिया, लेकिन पीड़िता जैसे ही कमरे से बाहर आई तो उसने मौलाना की हरकतों के बारे में पीरिजनों को जानकारी दी.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *