छत्तीसगढ़ में इस दिन मानसून देगी दस्तक, IMD ने बताई तारीख…

रायपुर:  देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। साथ छत्तीसगढ़ में भी भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। लेकिन इसी बीच गर्मी से राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस साल छत्तीसगढ़ में समय से पहेल मॉनसून दस्तक देने वाला है।

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 19 मई को मॉनसून के अंडमान निकोबार में पहुंचने की संभावना है। उसके बाद मॉनसून देश के अन्य हिस्सों की तरफ बढ़ेगा। वैसे तो हर साल अंडमान निकोबार में मॉनसून 22 मई तक आता है, लेकिन इस साल ये 3 दिन पहले ही दस्तक दे सकता है।

भारत में इस साल मॉनसून में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। वहीं छत्तीसगढ़ में भी इस बार समय से पहले मानसून दस्तक दे सकती है। 13 जून तक छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है। क्योंकि 19 मई को अंडमान निकोबार में मानसून की एंट्री हो जाएगी। 1 जून को केरल में पहुंचने का समय निर्धारित है। वही 5 जून से छत्तीसगढ़ में प्री मानसून बारिश होने की संभावना है। 13 जून तक बस्तर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *