पीएम मोदी ने फोन कर दी टीम इंडिया को जीत की बधाई, रोहित और विराट से कही से ये बात

नई दिल्ली  : टी 20 वर्ल्ड कप में मिली जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम से फोन कर बात की और उन्हें इस जीत के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही विराट कोहली की भी सराहना की।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, ‘पीएम मोदी ने आज टीम इंडिया से फोन पर बात की और पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने रोहित शर्मा को उनकी शानदार कप्तानी के लिए बधाई दी और उनके टी20 करियर की सराहना की। साथ ही फाइनल में विराट कोहली की पारी के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान की भी सराहना की।’

पीएम मोदी   ने जीत के बाद वीडियो जारी कर भी टीम इंडिया को बधाई दी थी। उन्होंने कहा, टीम इंडिया को इस भव्य विजय के लिए सभी देशवासियों की तरफ से बहुत बहुत बधाई। आज 140 करोड़ देशवासी आपके इसशानदार प्रदर्शन के लिए गर्व अनुभव कर रहे हैं। खेल के मैदान में अपने वर्ल्ड कप जीता। लेकिन हिंदुस्तान के हर गांव, गली, मोहल्ले में आपने कोटी कोटी देशवासियों का दिल जीत लिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *