शिमला : पीएम मोदी आज हिमाचल दौरे पर शिमला पहुंचे। यहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस मां भारती के अपमान से भी बाज नहीं आती। मैं मां भारती का अपमान नहीं सह सकता। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, कांग्रेस को भारत माता की जय कहने से दिक्कत है, कांग्रेस को वंदे मातरम् कहने से दिक्कत है। ऐसी कांग्रेस कभी हिमाचल का भला नहीं कर सकती।