जबलपुर :- देश के बहुचर्चित वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक-2024 को लेकर सियासत जारी है। मामले को लेकर पूरे देश में पक्ष और विपक्ष में सियासत हो रही है। लोग अपने अपने तर्क देकर दावे प्रतिदावे कर रहे हैं। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के जबलपुर में AIMIM के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के विरोध के बाद अब पार्टी के लोग भी मैदान में उतर गए हैं।
AIMIM के पार्षदों ने विधेयक के विरोध में सदस्यता अभियान चला रहे हैं। AIMIM के नेता और पार्षद बारकोड लेकर सड़क पर निकले है। AIMIM के बारकोड जरिए सदस्यता अभियान चला रहे हैं। वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक का विरोध कर रहे हैं।विधेयक को असंवैधानिक, अलोकतांत्रिक और काला कानून बताया है। वक्फ की सम्पत्ति को दान की गई सम्पत्ति बता रहे है।देवबंद में उलेमा, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और अन्य संगठनों ने इस बिल के खिलाफ मोर्चा खोला है। जानकारी मतीन अंसारी, AIMIM ने दी।