रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव अब इस दुनिया में नहीं रहे. उनका आज सुबह हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया. इस खबर से फैंस और तमाम सेलेब्स सदमे में हैं.
साउथ इंडस्ट्री से दुखद खबर आ रही है. दरअसल ईनाडु और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का आज सुबह तेलंगाना के हैदराबाद में निधन हो गया. रामोजी राव का हैदराबाद के स्टार अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हुआ है. उन्होंने सुबह 3:45 बजे अंतिम सांस ली.



