गुना: मध्यप्रदेश के गुना जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां रविवार को एयरस्ट्रिप एरिया में एक एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। हादसे में दोनों पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों पायलट को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। मौके पर कैंट पुलिस सहित एकेडमी के अधिकारी मौजूद हैं।
मिली जानकारी के अनुसार गुना में शा-शिब एविएशन एकेडमी का टू सीटर एयरक्राफ्ट 152 टेस्टिंग के उड़ान भरी थी। दो पायलट इस विमान को लेकर उड़े थे। उड़ान भरने के करीब 40 मिनट उड़ने के बाद एयरक्राफ्ट परिसर में ही क्रैश हो गया। आशंका है कि हादसा इंजन फेल होने से हुआ है। इस हादसे में दोनों पायलट घायल हो गए हैं। उनका इलाज किया जा रहा है।