नई दिल्लीः सिनेमा जगत को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी एक्ट्रेस शैनन डोहर्टी का निधन हो गया। उन्होंने महज 53 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। शैनन कैंसर से कई वर्षों तक जूझ रही थी। लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। अभिनेत्री के यूं दुनिया से चले जाने की खबर ने पूरे मनोरंजन जगत में गम का माहौल बना दिया है। डोहर्टी की पीआर लेस्ली स्लोएन ने इसकी पुष्टि की है।
मीडिया रिपोर्ट्स में डोहर्टी की पीआर लेस्ली स्लोएन के हवाले से कहा गया है कि मैं भारी मन से एक्ट्रेस शैनन डोहर्टी के निधन की पुष्टि कर रही हूं। शनिवार, 13 जुलाई को, कई वर्षों तक बीमारी से लड़ने के बाद, वह कैंसर से हार गईं।” डोहर्टी ने स्तन कैंसर से अपनी लड़ाई के बारे में सार्वजनिक रूप से बताया था। उन्होंने 2015 में खुलासा किया था कि वह इस बीमारी का इलाज करवा रही थीं। 2023 में उनका ब्रेन ट्यूमर निकाला गया और पता चला कि कैंसर उनकी हड्डियों तक फैल गया था।
परिवार ने की प्राइवेसी की मांग
एक्ट्रेस शैनन डोहर्टी ने साल 2015 में इस बात का खुलासा किया था कि वो ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं और वो इसका इलाज करवा रही हैं। इतना ही नहीं साल 2023 में एक्ट्रेस का ब्रेन ट्यूमर हटाया गया था। इसके बाद उनका कैंसर उनकी हड्डियों तक फैल गया था। अब जिंदगी और मौत से जूझ रही इस एक्ट्रेस का निधन हो गया है और आज ही ये खबर कंफर्म हुई है। अब एक्ट्रेस के परिवार ने इस दुखद समय में प्राइवेसी की मांग की है।