रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में इस हाल में मिली महिला सिक्योरिटी, देख फटी रह गई पुलिस की आंखें

रायपुर: राजधानी रायपुर के सबसे बड़े अस्पताल मेकाहारा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद पूरे हॉस्पिटल में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना मौदाहापारा थाना क्षेत्र का है। जहां मेकाहरा में एक महिला सिक्योरिटी गार्ड शकीला बनों ने फांसी लगाकर मौत को गले लगाया है। बताया जा रहा है कि महिला ने फांसी लगाते समय अपने ससुराल वालों को वीडियो कॉल की थी। जिसके बाद उनके ससुराल वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस वहां पहुंचे उससे पहले महिला फांसी पर झूल चुकी थी। जिसके बाद ही पुलिस वहां पहुंची।

बताया जा रहा है कि महिला ने CMS सिक्योरिटी एजेंसी की कर्मचारी थी। दोपहर 1:30 बजे सोनोग्राफी रूम में दरवाजा बंद कर दी थी। जिसके बाद वे इस खौफनाक कदम को उठाया। हालांकि महिला किस वजह से मौत को गले लगाई है इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस उनके शव को उतार कर पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *