7 सितंबर से भगवान श्रीगणेशजी का उत्सव शुरुआत होने वाली हैं वहीं पर आज 4 सितंबर से ही गणेश जी के आशीर्वाद का संयोग बना हुआ है क्योंकि बुधवार भगवान श्रीगणेशजी के लिए शुभ माना जाता है। हर दिन किसी ना किसी देवी-देवताओं को समर्पित होता हैं इस में भगवान श्रीगणेश जी की विधि-विधान के साथ पूजा के लिए शुभ माना गया है। आखिर इस दिन ही क्यों भगवान श्रीगणेश को पूजते हैं और किसी दिन क्यों नहीं चलिए जानते हैं इसके पीछे का महत्व।
पौराणिक तथ्य के अनुसार, गणेश जी को बुध ग्रह का कारक देव माना गया है, इसलिए बुधवार को भगवान गणेश जी की पूजा के लिए चुना गया है कहते हैं बुधवार का दिन बुद्धि की प्राप्ति का दिन होता हैं तो किसी नए और शुभ कार्य की शुरुआत गणेशजी की पूजा से करते है। विशेष बात हैं कि, बुधवार का दिन बुध ग्रह का राशि परिवर्तन यानि गोचर सिंह राशि में हो रहा है जो शुभ माना गया है।
इस पौराणिक कथा में छिपा हैं बुधवार पूजा का महत्व
भगवान श्री गणेश जी पूजा का महत्व बुधवार के दिन से होता हैं इसके पीछे पौराणिक कथा प्रचलित है। माता पार्वती ने जब भगवान गणेश का निर्माण किया था तो वह बुधवार का दिन था. उस समय कैलाश पर्वत पर बुध देव भी वहां उपस्थित थे, इसलिए बुधवार के दिन को भगवान गणेश की पूजा करने का नियम बन गया। इसके अलावा दूसरी कथा यह भी प्रचलित हैं कि, जब भगवान शिव त्रिपुरासुर का वध करने में विफल हो गए थे, तो उनकी परास्त का कारण यह माना गया कि भगवान शिव ने गणेश जी की पूजा किए बिना ही लड़ाई शुरू कर दी थी, तब पूरे विधि विधान के अनुसार गणेश जी की पूजा की गई और उन्हें लड्डुओं का भोग लगाया गया. इसके बाद जब युद्ध हुआ तो त्रिपुरासुर की हार हुई। इसलिए बुधवार का दिन भगवान श्रीगणेश जी की पूजा के लिए समर्पित होता है।
भगवान श्री गणेशजी को इन उपायों से करें प्रसन्न
आज बुधवार के दिन भगवान श्रीगणेशजी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इन प्रकार के उपायों को आप अपना सकते हैं जो इस प्रकार है..
1- अगर आप किसी परेशानी से गुजर रहे हैं तो आज के दिन गणेश जी की उपासना करें ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन से सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते है।
2- आज बुधवार के दिन मंदिर में जाकर या घर पर गणपति की स्थापना करने के बाद आप उन्हें पूजा में सिंदूर अर्पित कर सकते हैं।
3- भगवान श्री गणेशजी को प्रिय मोदक का भोग आपको आज लगाना चाहिए।
4-आज बुधवार के दिन आप गणेश स्तोत्र का 11 बार पाठ करते हैं तो जातक के परिवार में सुख-शांति का संचार होता है।
5-इस दिन घर से निकलते समय सिंदूर का तिलक लगाने से नौकरी व व्यवसाय में सफलता मिल सकती है।
6-बुधवार के दिन गणेश जी को घी और गुड़ का भोग लगाएं और गाय को खिला दे। ये उपाय करने से धन संबंधित समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
7- कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए गणेश रुद्राक्ष को धारण करना चाहिए।
8-भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए बुधवार के दिन उन्हें 21 दूर्वा चढ़ाएं।
9-इस दिन गणेश चालीसा का पाठ करने से मनुष्य के भाग्य में बढ़ोतरी होती है।