क्या अब तीन हिस्सों में बटेगा यूपी? यह योगी के बढ़ते कद को काटने छांटने की नई कवायद हो सकती है, यूपी को पश्चिम, मध्य और पूर्वांचल में बांटने की रणनीति पर काम शुरू हो चुका है)*
हालिया लोकसभा चुनाव में मिले यूपी के झटके से भाजपा नेतृत्व उबर नहीं पा रहा। भगवा शीर्ष की परोक्ष नाराजगी यूपी की कमान संभाल रहे उसके मुखिया से भी है पर सिर्फ इसलिए योगी को जोर का झटका धीरे से नहीं दिया जा सका क्योंकि उनके समर्थन में खुलकर संघ सामने आ गया। सो, योगी के बढ़ते कद को काटने छांटने की नई कवायद हो सकती है। इसके लिए भाजपा नेतृत्व ठंडे बस्ते से वह एक पुरानी योजना को निकाल लाया है। जिसमें पहले से 80 लोकसभा सीटों वाली यूपी को तीन हिस्सों में बांटने की वकालत की गई थी और चाहकर भी संघ इस आइडिया का विरोध नहीं कर सकता क्योंकि वह शुरू से छोटे राज्यों का हिमायती रहा है। तो अब यूपी को तीन हिस्सों यानी पश्चिम, मध्य और पूर्वांचल में बांटने की रणनीति पर काम शुरू हो चुका है। भाजपा को लगता है कि कम से कम इस योजना को सिरे चढ़ाने से वह पश्चिमी यूपी में और मजबूत होकर उभर सकती है।
क्या अब तीन हिस्सों में बटेगा यूपी? यह योगी के बढ़ते कद को काटने छांटने की हो सकती है नई कवायद



